हर साल की तरह इस वर्ष भी कड़ाके की ठंड को देखते हुए लोकप्रिय युवा नेता ओम शंकर गुप्ता ने हटिया विधानसभा क्षेत्र में सेवा मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने हटिया क्षेत्र के तारूप, रातू कुम्बा टोली, रातू बड़का टोली, लहना, मुरगु, चित्रकोटा, रातू, दलादिली, बनापीड़ी, पुरियो, जाड़ी, झाकराटांड़, कमड़े, तिगरा, कठितांड, आमटांड़ सहित कई गांवों में लगभग 500 से अधिक महिलाओं के बीच शाल का वितरण किया।इस अवसर पर ओम शंकर गुप्ता ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब, असहाय और जरूरतमंद महिलाओं को राहत पहुंचाना उनका लगातार चलता आ रहा सेवा कार्य है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में इंसानियत सबसे बड़ी जरूरत है और समाज का हर सक्षम व्यक्ति आगे बढ़कर जरूरतमंदों की मदद करे, यही सच्ची सेवा है।उन्होंने यह भी कहा कि वे पिछले कई वर्षों से अपने निजी संसाधनों से यह सेवा कार्य करते आ रहे हैं और आगे भी इसे लगातार जारी रखेंगे। उनका उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि आम लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहना है।ओम शंकर गुप्ता ने कहा कि सेवा-भावना किसी पार्टी या पद से नहीं आती, बल्कि यह इंसान के अंदर से आती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी वे हटिया विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, विवाह, कानूनी सहायता और आपदा के समय सहयोग करते रहेंगे।शाल वितरण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीण महिलाओं ने ओम शंकर गुप्ता का आभार जताया और कहा कि ऐसे समय में जब ठंड से बचाव मुश्किल हो जाता है, तब इस तरह की पहल जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत साबित होती है।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।
