Spread the love

साल 2030 तक 10 करोड़ पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने के अपने संकल्प के तहत अदाणी समूह मध्य प्रदेश सरकार की मुहिम में शामिल हो गया है। इंदौर में ग्रीन कैंपेन के तहत 51 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य है। अदाणी समूह इस ग्रीन कैंपेन के लिए 11 लाख पौधे उपलब्ध कराएगा।

इस साल बढ़ते तापमान पर चिंता व्यक्त करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्य के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मध्य प्रदेश के 55 जिलों में 5.5 करोड़ पेड़ लगाने का संकल्प लिया था। यह देश भर में 140 करोड़ पेड़ लगाने के लक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का हिस्सा है। एक पेड़ माँ के नाम को भी आगे बढ़ाएगा।

इंदौर में लगाए जाने वाले 51 लाख पेड़ों में से 11 लाख पौधे अदाणी समूह उपलब्ध कराएगा। ये पौधे 25 विभिन्न प्रजातियों के होंगे, जो शहर के ग्रीन जोन में जैव विविधता (बायोडायवर्सिटी) विकसित करने में मदद करेंगे।

अदाणी समूह का 10 करोड़ पेड़ लगाने का संकल्प

अदाणी समूह ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के “ट्रिलियन ट्रीज़ प्लेटफॉर्म” 1t.org पर साल 2030 तक 10 करोड़ पेड़ लगाने का संकल्प किया है। ये संकल्प It.org पर अब तक की गई सबसे महत्वाकांक्षी कॉर्पोरेट प्रतिबद्धताओं में से एक है। समूह, पहले ही करीब 3 करोड़ पेड़ लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प ले चुका है। एक जिम्मेदार बिजनेस ग्रुप के रूप में, अदाणी ग्रुप का लक्ष्य वैश्विक स्थिरता में योगदान देना है। अदाणी समूह का ये संकल्प भविष्य में नेट जीरो कार्बन के लक्ष्य को पूरा करेगा। पेड़ एक महत्वपूर्ण कार्बन सिंक हैं, वे बायोडायवर्सिटी को बढ़ाते हैं जो स्वस्थ ग्रह और समुदाय के लिए जरुरी है। यह संकल्प पेरिस समझौते के तहत भारत की राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (एनडीसी) प्रतिबद्धता के अनुरूप है। देश 250 से 300 करोड़ टन कार्बन डाइऑक्साइड को अलग करने के लिए अतिरिक्त कार्बन सिंक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *