रांची : पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत नौशाद आलम अंसारी, भा.पु.से. (2010) को पुलिस उप-महानिरीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. आईपीएस नौशाद आलम ने विशेष शाखा के डीआईजी के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया है.
पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए डीआईजी नौशाद आलम ने कहा कि वे अपराधियों से अपील करते है मुख्यधारा में शामिल हो और सुकून से रहें एवं सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं. नहीं तो पुलिस उन पर कठोर कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का एक सामाजिक चेहरा भी निकाल कर सामने आएगा. वैसे पुलिस पदाधिकारी जो कार्यों में लापरवाही दिखाते हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.
