4 दिवसीय दौरे के बाद नई दिल्ली रवाना हुए रक्षा राज्य मंत्री।

Spread the love

रांची। अपने रांची लोकसभा क्षेत्र के चार दिवसीय दौरे के बाद केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ आज नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अपने आवास पर आए कार्यकर्ताओं और नागरिकों से मुलाकात की। उनकी शुभकामनाएं स्वीकार की और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने कहा कि चार दिवसीय दौरे पर क्षेत्र के नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने जो स्नेह और प्यार दिया, यही उनकी पूंजी भी है और उनकी शक्ति भी। क्षेत्र के आशीर्वाद से ही रक्षा राज्य मंत्री के रूप में मिली नई जिम्मेदारी का निर्वहन सफलतापूर्वक करेंगे। श्री सेठ ने कहा कि लोकसभा के विशेष सत्र में भाग लेकर 3 जुलाई के बाद में पुनः अपने क्षेत्र में अपने लोगों के बीच आएंगे। क्षेत्र के लोगों से उनका जुड़ाव पारिवारिक है और एक पारिवारिक सदस्य की तरह में सदैव अपने क्षेत्र के लोगों के साथ खड़े रहेंगे। पूर्व की भांति क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास के लिए वे लगातार सक्रिय रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *