रांची: झारखंड तंजीम के केंद्रीय कार्यालय का भव्य उद्घाटन आज गैलेक्सी कॉम्प्लेक्स, कैपिटल हिल होटल के पास, मेन रोड रांची में आयोजित समारोह में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री हफीज़ुल हसन अंसारी उपस्थित रहे और उन्होंने विधिवत फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।
उद्घाटन के उपरांत अपने संबोधन में मंत्री हफीज़ुल हसन अंसारी ने कहा कि “जनता की समस्याओं के समाधान के लिए झारखंड तंजीम आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।” उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा से जनसेवा में सक्रिय रहा है और मेन रोड जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर कार्यालय खुलने से आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड तंजीम वर्षों से सामाजिक सरोकारों, गरीबों की मदद और कल्याणकारी गतिविधियों से जुड़ी रही है, तथा नए कार्यालय के माध्यम से इन सेवाओं का दायरा और व्यापक होगा।
25 वर्षों से जरूरतमंदों की आवाज उठा रहा है संगठन: शमशेर आलम
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड तंजीम के केंद्रीय अध्यक्ष शमशेर आलम ने कहा कि संगठन लगभग 25 वर्षों से गरीब, जरूरतमंद, पिछड़े वर्गों और वंचित लोगों की समस्याओं को उठाता आ रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न सरकारी और गैरसरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुँचाने तथा सामाजिक सहायता के कार्यों में संगठन हमेशा अग्रणी रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय कार्यालय की स्थापना से सामाजिक गतिविधियों में विस्तार,
जरूरतमंदों तक त्वरित सहायता,
शैक्षिक परामर्श,
रोजगार एवं योजनाओं की जानकारी,
विधवा, दिव्यांग एवं गरीब परिवारों तक बेहतर पहुँच जैसी सेवाएँ और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित हो सकेंगी।
शमशेर आलम ने इसे संगठन ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए हर्ष और गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि इस कार्यालय से झारखंड के अनेक जिलों में रहने वाले लोगों को निरंतर सामाजिक सहायता मिलती रहेगी।
उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति
इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक, धार्मिक-सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं सम्मानित अतिथि उपस्थित थे। मुख्य रूप से उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में शामिल रहे—
डॉ. मजीद आलम, अधिवक्ता अल्लम साहब, प्रो. परवेज़ हसन, हाजी मोख्तार अहमद, जय सिंह यादव, दीपक ओझा, इबरार अहमद,शाहिद अय्यूबी, हाजी तनवीर, फ़हीम अहमद, प्रवीण कछप, अशीष पूर्ति, कमरुल हक, ऐनुल हक, अशरफ़ अंसारी, फ़िरोज़ अहमद, हाजी फ़िरोज़, अयूब रज़ा, मेराज गद्दी, सैफुल हक, तनवीर अहमद, नदीम खान
सहित अन्य अनेक गणमान्य व्यक्तित्व।
समारोह के बाद भविष्य की योजनाओं की जानकारी देने हेतु एक जन-संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
