रांची में सरला बिरला स्कूल का दीक्षांत समारोह, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

Spread the love

रांची के सरला बिरला पब्लिक स्कूल में 24 मार्च 2026 को कक्षा 5 के विद्यार्थियों के लिए दीक्षांत समारोह बड़े ही उत्साह के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वागत गीत से हुई, वहीं “उम्मीद की उड़ान” नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।
“ओजस और प्रवाह” पुरस्कार सत्र में मेधावी छात्रों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्रों ने अपने माता-पिता को धन्यवाद कार्ड भेंट कर भावुक पल भी साझा किए।
समारोह का मुख्य आकर्षण दीक्षांत कार्यक्रम रहा, जिसमें विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
प्राचार्या श्रीमती मनीषा शर्मा ने छात्रों को अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *