विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व के साथ असम के कांग्रेस नेताओं और वरीय पर्यवेक्षकों की बैठक.

Spread the love

रांची / नई दिल्ली 16 जनवरी. असम में होनेवाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने आज असम कांग्रेस के महत्वपूर्ण नेताओं और वरीय पर्यवेक्षकों के साथ नयी दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की जबकि इसमें विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी भी उपस्थित हुए.
बैठक में असम में होनेवाले विधानसभा चुनाव के संदर्भ में विविध विषयों और रणनीति पर चर्चा करने के साथ ही अन्य जरूरी मुद्दों पर भी बातचीत की गयी. इस बैठक में लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के उपनेता और असम प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष तरुण गोगोई, विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता देवव्रत साईकिया, असम कांग्रेस के प्रभारी भंवर जीतेन्द्र सिंह, कांग्रेस के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल के साथ ही वहाँ के लिये नियुक्त वरीय पर्यवेक्षकों कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं झारखण्ड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य बंधु तिर्की शामिल हुए. इस बैठक के संदर्भ में श्री तिर्की ने कहा कि यह बहुत ही उपयोगी, सारगर्भित और रणनीति निर्धारित करने के दृष्टिकोण से सफल रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *