ईद मिलन में एकता का संदेश: फरहा नाज, खालिद उमर समेत कई गणमान्य लोग हुए शामिल

Spread the love

रांची के हिंदपीढ़ी स्थित लाह फैक्ट्री रोड में पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की के सक्रिय कार्यकर्ता मोहम्मद आसिम के आवास पर भव्य ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में वार्ड 23 की पार्षद फरहा नाज, समाजसेवी खालिद उमर और आदर्श वेलफेयर सोसाइटी के सभी सदस्य शामिल हुए। मौके पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता की खूबसूरत झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान खालिद उमर ने कहा कि वार्ड 23 में विकास की गंगा बहाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे और क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
समारोह में मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी एकता को और मजबूत करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *