आदिवासी अस्तित्व बचाओ मोर्चा का महाजूटान कल, लाखों की भीड़ होगी

Spread the love

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में कल आदिवासी अस्तित्व बचाओ मोर्चा की ओर से विशाल आदिवासी महाजूटान का आयोजन किया जाएगा। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम पद्मश्री डॉ. राम दयाल मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी में आयोजित होगा, जहां झारखंड के विभिन्न जिलों से लाखों की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग जुटेंगे जिसको लेकर तैयारी कर ली गई है ।nजानकारी के अनुसार यह महाजूटान एक आक्रोश रैली के रूप में आयोजित की जाएगी। प्रतिभागी पारंपरिक वेशभूषा और पारंपरिक हथियारों के साथ अपनी एकजुटता और अस्मिता का प्रदर्शन करेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी। इस दौरान राज्य भर से आए आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और धार्मिक नेता उपस्थित रहेंगे। आदिवासी अस्तित्व बचाओ मोर्चा के अगुवा अजय तिर्की और ग्लैडसन डुंगडुंग ने बताया कि यह महाजूटान आदिवासी समाज के अधिकार, अस्मिता और अस्तित्व की रक्षा के लिए जूटान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *