बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर एरिया, झारखंड में ये असर

Spread the love

रांची : बंगाल की खाड़ी में 26 नवंबर को लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। इसकी वजह से हवा की दिशा बदलेगी। उस समय पूर्वाया हवा झारखंड में दिखेगी। यह बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आएगी। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 23 नवंबर को दी है।
तापमान में बढ़ोतरी संभव
राज्‍य में अगले 2 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की उम्‍मीद नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिन में इसमें धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है
25 नवंबर तक ये स्थिति
आनंद के मुताबिक 25 नवंबर तक राज्‍य में कई स्‍थानों पर सुबह में कोहरा या धुंध छाया रह सकता है। यह स्थिति खास तौर पर जल स्रोत, जंगल या खुली जगहों के आसपास देखने को मिलेगी। इसके बाद आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।
26 नवंबर से ये स्थिति
बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण राज्‍य के कई इलकों में 26 नवंबर को आंशिक बादल देखने को मिलेगा। 27 और 28 नवंबर को बादलों में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। सिस्‍टम झारखंड से दूर रहेगा। इसलिए फिलहाल बारिश की कोई स्थिति नहीं दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *