राजधानी में झामुमो जल्द करेगी प्रखंड अध्यक्ष की घोषणा

Spread the love

18 प्रखंड में पहली बार महिला प्रखंड अध्यक्ष की दावेदार बनी संगीता*

एंकर-किसी भी पार्टी के लिए पार्टी के लिए सबसे महत्वपूर्ण ईकाई ग्रामीण समिति होती है । झारखंड में सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा इसी समीकरण पर चलती है।झारखंड के आदिवासी आंदोलन के प्रतीक शिबू सोरेन का इसी माह उनका निधन हो गया। दिवंगत शिबू सोरेन को सत्ता से अधिक लगाव ग्रामीण लोगों से था।इसी तर्ज पर अब झारखंड मुक्ति जल्द ही प्रखंड कमेटी का विस्तार करने जा रही है ।जिसमें राजधानी के 18 प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा। जो पार्टी को और मजबूती प्रदान करेगी।फिलहाल महिलाओं को सम्मान देने में पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ रही है। और इसी कड़ी में 18 प्रखंड में महज एक महिला प्रत्याशी संगीता टोप्पो है। जो राँची के नगड़ी में प्रखंड अध्यक्ष की प्रबल दावेदार हैं। संगीता 2015 में झारखंड में झामुमो पार्टी के विचारधारा से जुड़ी और आज सक्रिय सदस्य है। बेहद कम उम्र में उन्होंने कमेटी में जगह बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *