अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आसिफ इमाम ने सभी देशवासियों, विशेषकर महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाओं का समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हर क्षेत्र में महिलाएँ अपनी मेहनत, प्रतिभा और आत्मविश्वास से नई ऊँचाइयाँ हासिल कर रही हैं।
आसिफ इमाम ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। समाज तभी आगे बढ़ सकता है जब महिलाओं को समान अवसर और सम्मान मिले। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे महिलाओं के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना रखें तथा उनके सशक्तिकरण के लिए आगे आएँ।
उन्होंने यह भी कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह याद दिलाता है कि महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। जब महिलाएँ मजबूत होंगी, तभी समाज और देश मजबूत होगा।
अंत में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आसिफ इमाम ने एक बार फिर सभी देशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य और उनके निरंतर प्रगति की कामना की।
