भारत ने रचा इतिहास चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर हुई सफल लैंडिंग

Spread the love

भारत का मिशन चंद्रयान 3 सफलता के शिखर पर पहुंच चुका है। 23 अगस्त शाम 6.04 मिनट पर चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने रोवर सहित चांद के दामन पर पहला कदम रख लिया है। इस ऐतिहासिक पल का हर भारतवासी को बेसब्री से इंतजार था। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करते ही भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। साथ ही चांद पर अपना यान उतारने का कारनामा करने वाला दुनिया का चौथा देश भी। भारत से पहले मिशन मून को अमेरिका, रूस और चीन अंजाम दे चुके हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर इसरो को बधाई दी है उन्होंने लिखा अद्भुत अविष्मरणीय !तिरंगे की आन बान और शान चंद्रमा पर पहुंच गया देश के हमारे महान वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत और दृढ़ता और लग्न की बदौलत चंद्रयान-3 आज चंद्रमा पर उतर गया अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में देश एक बार फिर पुरजोर तरीके से स्थापित हो गया है इस ऐतिहासिक अवसर पर इसरो की पूरी टीम सहित सांसद देशवासियों को अनेक अनेक बधाई और जोहार जय विज्ञान जय हिंद जानिए भारत को क्या होगा फायदा इस लैंडिंग से विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर मिलकर चांद के वायुमंडल सात रसायन भूकंप खनिज आदि की जांच करेंगे इससे इसरो समेत दुनिया भर के वैज्ञानिकों को भविष्य की स्टडी के लिए जानकारी मिलेगी इसके साथ ही रिसर्च करने में आसानी होगी वहीं भारत इस सफलता के साथ दक्षिणी ध्रुव के इलाके में लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है इससे दुनिया भर में भारत का दबदबा और भी बढ़ गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *