रांची : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के तहत तोरपा में सौर ऊर्जा सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस सेवा केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन झारखंड आंदोलनकारी और दिग्गज नेता पुष्कर महतो ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों के लिए मील का पत्थर साबित होगी, जिससे लोगों को सस्ती, स्वच्छ और निर्बाध बिजली मिलेगी। कार्यक्रम में सौर ऊर्जा सेवा केंद्र के खूंटी जिला इंचार्ज तैयब अंसारी, सरवर खान, मेराज गद्दी, अजीत कुमार और प्रखंड प्रमुख रोहित सोरेन भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के जरिए अब “हर घर सोलर, हर घर रौशन” का सपना साकार होता नजर आ रहा है। इस योजना से जहां सुदूरवर्ती गांव आत्मनिर्भर ऊर्जा की ओर बढ़ेंगे, वहीं युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और महिलाएं भी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी।
