कांके में कांग्रेस पार्टी का जनाधार बढ़ता जा रहा है, विधायक सुरेश बैठा के समक्ष सैकड़ो कार्यकर्ता ने सदस्यता ग्रहण की

Spread the love

रांची : कांके विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का कारवां लगातार मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा के जगतपुरम, आवास कांके मे भाजपा और आजसू पार्टी से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की नीति, विचारधारा और नेतृत्व से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इसमें विशेष रूप से कांके पश्चिमी के पूर्व मुखिया और आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक राज हेरेंज जिन्होंने आजसू पार्टी को छोड़ कांग्रेस पार्टी का दामन थामकर बदलाव की दिशा में एक मजबूत संदेश दिया है। कांग्रेस पार्टी सभी नव-शामिल साथियों का हार्दिक स्वागत करते है और आशा करते है कि सभी साथी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में अपना सक्रिय योगदान देंगे। जनता का विश्वास, कांग्रेस के साथ मौके पर पूर्व मुखिया मालसिरिंग पंचायत के पूर्व मुखिया लक्ष्मण मुंडा जी, पंचायत समिति सदस्य कांके पश्चिमी इगनानूस टेटे जी , मल्लिका तिर्की, संजू मुंडा, रेखा मोदक,प्रियंका,ज्योति ,जितेंद्र ,विनोद ,विक्की, अभिषेक राम ,रमेश कच्छप, प्रदीप लोहार ,कृष्णा नायक ,अविनाश सूरज ,सुशील करण, सोनी, रूबी सलमान, दीपक, के साथ सैकड़ो लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *