फरीद खान पूर्व अध्यक्ष झामुमो रांची जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के दावत ए इफ्तार में दिखा सौहार्द्र एकता और भाईचारगी

Spread the love

फरीद खान की इफ्तार पार्टी में उमड़ा जनसैलाब, दुआओं के साथ गूंजा अमन और भाईचारे का संदेश

रांची : झारखंड की राजधानी रांची स्थित पार्टी पैलेस परिसर में पवित्र रमजान माह के अवसर पर एक भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन मो फरीद खान, पूर्व अध्यक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा रांची जिला अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोज़ेदारों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में आपसी भाईचारे और सौहार्द का खूबसूरत माहौल देखने को मिला। मगरिब की अजान होते ही रोज़ेदारों ने खजूर और पानी से अपना रोज़ा खोला। इसके बाद सभी ने देश और प्रदेश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए सामूहिक रूप से दुआ मांगी। इफ्तार के पश्चात रोज़ेदारों ने मग़रिब की नमाज़ अदा की। पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक आस्था, भाईचारे और एकता की भावना साफ तौर पर दिखाई दी। इस मौके पर मो फरीद खान ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना त्याग, संयम, धैर्य और इंसानियत का संदेश देता है। इस दौरान लोग रोज़ा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं और जरूरतमंदों की मदद कर समाज में प्रेम और भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में आपसी सौहार्द, एकजुटता और सकारात्मक संदेश फैलाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर इफ्तार में भाग लेते हुए भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके पर मंत्री झारखंड सरकार हफीजुल हसन अंसारी, उपाध्यक्ष झारखंड अल्पसंख्यक आयोग शमशेर आलम, वार्ड 15 के पार्षद प्रतिनिधि गुलाम सरवर रिजवी, वार्ड 45 के पार्षद नसीम गद्द उर्फ़ पप्पू गद्दी ,वार्ड 16 के पार्षद सलाउद्दीन उर्फ संजू, झामुमो नेता आफताब आलम,फिरोज अंसारी, हेमलाल मेहता,अश्वनी कुमार, सोहेल खान,झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के अमन खान, अबू कामरान, प्रिंस,सोनू,परवेज अख्तर ,ज़ोहेब आलम,मो कैफ, तबरेज़, शाहनवाज, हुसैन, फिरोज अंसारी, राजू, आफताब आलम, तबरेज,हारीश,सद्दाम,फारूक,नौशाद, अफरीदी, गुड्डू तन्नू, और जावेद समेत कई लोग मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *