बसैर टोली (दतिया) और मुखिया टोली (लोंडरा) में हाथियों की दस्तक, पूर्व मंत्री ने किया टॉर्च वितरण

Spread the love

मुखिया टोली लोंडरा और बसैर टोली दतिया, थाना करंज, प्रखंड भरनो, जिला गुमला में जंगली हाथियों की लगातार दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। रात के अंधेरे में हाथियों की मौजूदगी से लोग भयभीत हैं।
इसी बीच मौके पर पहुंचीं पूर्व शिक्षा मंत्री गीता श्री उरांव ने ग्रामीणों से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया और सुरक्षा के मद्देनज़र ग्रामीणों के बीच टॉर्च का वितरण किया। टॉर्च की मदद से ग्रामीण रात में हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे।
पूर्व शिक्षा मंत्री ने ग्रामीणों को हर संभव सहायता का आश्वासन देते हुए प्रशासन और वन विभाग से समन्वय कर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *