इटकी प्रखंड के कुंदी गांव में हाथी का हम*ला, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Spread the love

इटकी। कुंदी गांव में शनिवार को जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति सुबह अपने काम से बाहर निकला था, तभी अचानक जंगल की ओर से आए हाथी ने उसे कुचल दिया।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फॉरेस्ट विभाग के अधिकारियों ने घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
फिलहाल उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को जंगल की ओर अकेले न जाने की सलाह दी गई है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की आवाजाही पर निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *