रांची में भीषण ठंड का कहर: 12 से 14 जनवरी तक केजी से कक्षा 6 तक की कक्षाएं बंद

Spread the love

RANCHI। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), भारत मौसम विज्ञान केंद्र झारखंड, रांची द्वारा जारी विशेष बुलेटिन के अनुसार जिले में आगामी कुछ दिनों तक भीषण ठंड एवं शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए रांची जिले को येलो अलर्ट श्रेणी में रखा गया है। छात्रों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा–163 के अंतर्गत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सभी निजी विद्यालयों के प्रबंधन को निर्देशित किया जाता है कि वे आदेश का पूर्ण एवं सख्ती से पालन करें। यदि उक्त अवधि के दौरान किसी विद्यालय में परीक्षा निर्धारित है, तो परीक्षा का संचालन विद्यालय अपने विवेकानुसार कर सकते हैं। सभी अभिभावकों, छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय प्रबंधन से अपील की जाती है कि वे ठंड से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां बरतें तथा बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *