भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बने डॉक्टर आरिफ बट

Spread the love

प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों की सूची आज जारी कर दी गई है और इसमें पिछले कमिटी में मंत्री रहे डॉक्टर आरिफ नासिर बट को उनके कार्यों को देखते हुए पदोन्नति करते हुए महामंत्री नियुक्त किया गया। अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष जनाब अनवर हयात साहब ने आरिफ बट को प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौंपा है। आरिफ ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी के लिए प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी जी, अल्पसंख्यक अध्यक्ष अनवर हयात जी, नेता प्रतिपक्ष अमर बावरी जी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह जी का आभार जताया।
आरिफ के महामंत्री बनने पर प्रभारी सोना खान, अल्पसंख्यक महामंत्री ताजदार आलम, उपाध्यक्ष शमीम रजा, प्रवक्ता नय्यर आजम, उपाध्यक्ष तारिक इमरान, कोषाध्यक्ष समीर खान, ने खुशी जताई और अन्य पदाधिकारियों ने भी बधाई दिया। अन्य पदाधिकारियों की घोषणा भी कर दी गई है जल्द से जल्द प्रदेश कार्यसमिति की भी घोषणा कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *