झारखंड में हो सकता है बड़ा खेला, अमित शाह से मिले चंपई सोरेन

Spread the love

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावार नेता व पूर्व सीएम चंपई सोरेन 30 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लेंगे। सोमवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात किए। इस दौरान असम के सीएम व झारखंड के सह प्रभारी हिमंता विश्वा सरमा भी शामिल थे। असम के सीएम हिमंता विश्वा सरमा ने अपने X अकाउंट में लिखा.. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हमारे देश के प्रतिष्ठित आदिवासी नेता चंपई सोरेन जी ने कुछ समय पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात की। वे आधिकारिक तौर पर 30 अगस्त को रांची में बीजेपी में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *