Church Complex Ranchi: रांची में अपार्टमेंट से कारोबारी ने लगाई छलांग, हुई मौत

Spread the love

Church Complex Ranchi: रांची चर्च कॉम्प्लेक्स के सामने ब्लेयर अपार्टमेंट्स में गुरुवार को एक कारोबारी ने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अनुराग सरावगी के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलने पर, कोतवाली थाने के DSP प्रकाश सोय अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह घटना अपार्टमेंट्स कॉम्प्लेक्स में हुई। हालांकि, पुलिस मामले की जांच सभी एंगल से कर रही है। आसपास के इलाके के CCTV फुटेज देखे जा रहे हैं और चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौत की असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगी। जांच अभी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *