आर्या भोजपुरी मूवी (Aaryaa Bhojpuri Movie) यूट्यूब चैनल पर रिलीज फिल्म अमर प्रीत दर्शकों को काफी पसंद आ रही हैं।इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता हैं कि फिल्म को रिलीज के कुछ ही दिनों में काफी अच्छे व्यूज मिले हैं।जल्दी ही एक लाख व्यूज भी पूर्ण होने को हैं।फिल्म को दर्शकों द्वारा पसंद किए जाने पर आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी का आभार जताया।उन्होंने कहा कि दर्शकों का यूं ही प्यार आशीर्वाद मिलता रहें, तो आगे भी ऐसी ही जबरदस्त फिल्में लेकर आते हैं।
फिल्म में हर्षित, संगीता दत्ता, रामू सांवरिया, उदय श्रीवास्तव, दिलीप सिंह, राधा त्रिपाठी, नवीन सिंह, पिंकी सिंह, रूबी पांडेय उपाध्याय, नीलम शर्मा एवं अन्य ने अभिनय किया हैं।जबकि ,फिल्म के निर्माता विजय शाह एवं गीता, निर्देशक बी कुमार है।
फिल्म की कहानी मनोरंजक व पारिवारिक हैं।जो दर्शकों की पसंद के अनुरूप हैं।जिसमें रोमांस, एक्शन, कॉमेडी, फैमिली ड्रामा के साथ भरपूर मनोरंजन हैं।