विधानसभा बजट सत्र राज्यपाल का हुआ अभिभाषण,राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का किया उल्लेख

Spread the love

रांची: झारखंड विधानसभा बजट सत्र बुधवार को प्रारंभ हो गया। राज्यपाल संतोष गंगवार का सदन के अंदर अभिभाषण हुआ। इसमें राज्य सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ आने वाले समय की योजनाओं और प्राथमिकताओं का खाका रखा।
यह बजट सत्र 19 मार्च तक चलेगा और इसके लिए कुल 17 कार्य दिवस तय किए गए हैं। 23 फरवरी को निकाय चुनाव होने की वजह से उस दिन सदन की कार्यवाही स्थगित रहेगी, ताकि विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया में शामिल हो सकें. इस संबंध में अध्यक्ष ने बीते मंगलवार को सर्वदलीय बैठक में लिया गया।
सत्र के पहले दिन शोक प्रस्ताव भी लाया गया। वहीं 24 फरवरी को राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी।आगामी बजट को लेकर राजनीतिक हलकों में काफी हलचल है और इसे राज्य की आर्थिक दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जा रहा है।
19 मार्च तक चलने वाले इस सत्र में कुल 17 कार्य दिवस निर्धारित किए गए हैं। 23 फरवरी को निकाय चुनाव के मद्देनजर सदन की कार्यवाही स्थगित रहेगी।ताकि विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया में मौजूद रह सकें। इस संबंध में स्पीकर रबींद्र नाथ महतो की अध्यक्षता में विधायक दलों की बैठक में सर्वसम्मति बनी। 24 फरवरी को राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी, जिसे लेकर राजनीतिक हलकों में उत्सुकता है। पहले दिन शोक प्रस्ताव भी लिया जाएगा। इस बार का बजट सत्र कई मायनों में अहम माना जा रहा है।
वहीं राज्यपाल संतोष गंगवार को विधानसभा परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुके देकर राज्यपाल का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *