लोहरदगा (झारखंड),
इंडियन यूथ कांग्रेस द्वारा संगठनात्मक मजबूती हेतु कराए गए ऑनलाइन चुनाव की प्रक्रिया 14 अगस्त से 15 सितंबर तक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस चुनाव में युवाओं की व्यापक भागीदारी देखने को मिली।
लोहरदगा जिले के लोहरदगा विधानसभा से आसिफ ईमाम ने 4852 मतों के भारी अंतर से विजय प्राप्त कर विधानसभा पद पर अपनी मजबूत जीत दर्ज की है। यह जीत क्षेत्र के युवाओं के भरोसे और संगठन के प्रति उनकी निरंतर सक्रियता का प्रमाण है।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही लोहरदगा जिला सहित पूरे झारखण्ड में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने इस जीत को संगठन के लिए नई ऊर्जा और दिशा देने वाला बताया।
नव-निर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष आसिफ ईमाम ने अपनी जीत पर सभी मतदाताओं, युवा साथियों एवं संगठन के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इंडिया यूथ कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
यह जीत लोहरदगा जिला में यूथ कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेगी और आने वाले समय में संगठनात्मक विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
— जारीकर्ता
इंडियन यूथ कांग्रेस
लोहरदगा जिला, झारखंड
