आफताब आलम ने अंजुमन इस्लामिया के नायब सदर पद के लिए भरा नामांकन, सामाजिक सेवा का रखा विज़न

Spread the love

रांची: अंजुमन इस्लामिया चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में आफताब आलम ने नायब सदर पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। नामांकन के दौरान उनके समर्थकों की अच्छी-खासी मौजूदगी देखने को मिली। आफताब आलम वर्तमान में गुलजार पंचायत के सदर हैं और झामुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष (अल्पसंख्यक मोर्चा) रह चुके हैं। इसके साथ ही वे अंजुमन इदरिसिया के प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मोहर्रम कमेटी के उपाध्यक्ष तथा दरगाह कमेटी डोरंडा के सक्रिय सदस्य भी हैं। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य अंजुमन इस्लामिया को और मजबूत बनाना, समाज में शिक्षा, एकता और विकास को बढ़ावा देना है। उन्होंने भरोसा जताया कि अगर उन्हें मौका मिला तो वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। इस मौके पर उनके समर्थकों ने जीत का विश्वास जताते हुए कहा कि आफताब आलम का सामाजिक अनुभव और सक्रियता उन्हें इस पद के लिए एक मजबूत उम्मीदवार बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *