Aditya Vision Buy & Win 2025: रांची में हुआ Mega Draw, विजेताओं ने जीते House-Car-Bike जैसे Grand Prizes

Spread the love

आज के प्रतिस्पर्धी इलेक्ट्रॉनिक बाजार में, जहां सैकड़ों स्टोर उपलब्ध हैं, वहीं आदित्य विजन लिमिटेड आज भी ग्राहकों की पहली पसंद बना हुआ है. सही उत्पाद, किफायती मूल्य, तुरंत डिलीवरी एवं इंस्टॉलेशन तथा भरोसेमंद सेवा के कारण आदित्य विजन ने ग्राहकों का अटूट विश्वास अर्जित किया है. इसी विश्वास के आधार पर आदित्य विजन आज झारखंड, बिहार एवं उत्तर प्रदेश में 190 से अधिक शोरूमों के साथ एक प्रतिष्ठित इलेक्ट्रॉनिक रिटेल चेन के रूप में स्थापित हो चुका है.आदित्य विजन के ‘बाय एंड विन 2025’ मेगा ड्रॉ का भव्य आयोजन 03 जनवरी 2026 को रांची के प्रतिष्ठित स्थान चिल्ड्रन पार्क, डीएवी कपिलदेव ग्राउंड, न्यू एजी को-ऑपरेटिव कॉलोनी, कडरू रांची, झारखंड में किया गया. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, कंपनी प्रतिनिधि एवं ग्राहक उपस्थित रहें. इस मेगा ड्रॉ में झारखंड के हजारीबाग जिले के श्री मिन्टू सैकू (कूपन नं 2140684) को मेगा पुरस्कार के रूप में सपनों का घर (फ्लैट) रांची में जीतने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. इसके साथ साथ बाकी विजेताओं को बाइक एवं कार मिला. विजेता की घोषणा होते ही कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *