तिलकसूती क्षेत्र में जंगली हाथियों की लगातार आवाजाही को देखते हुए ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए विशेष पहल की गई। वन विभाग/स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से गांव के लोगों के बीच टॉर्च और पटाखों का वितरण किया गया, ताकि रात के समय हाथियों की मौजूदगी में सतर्कता बरती जा सके।
