ओवैस अंसारी बोले— पुलिस और जनता के सहयोग से बनेगा सुरक्षित डोरंडा

Spread the love

रांची के डोरंडा थाना में नवपदस्थापित थाना प्रभारी अभिनंदन कुमार का डोरंडा प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष ओवैस अंसारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें शॉल ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ दीं।
इस दौरान डोरंडा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, शांति और सौहार्द को और मजबूत बनाने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
वहीं, थाना प्रभारी अभिनंदन कुमार ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा और कानून का राज स्थापित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय के साथ सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल बनाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *