घाघरा (गुमला): प्रखंड के बुरहु गांव से एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां हाथी के कुचलने से स्थानीय निवासी और भाजपा के पूर्व प्रखंड महामंत्री अनूप पांडे की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बुरहु गांव से सटे जंगल के पास घटित हुई। बताया जा रहा है कि अनूप पांडे किसी कार्यवश वहां गए थे, तभी अचानक हाथी से उनका सामना हो गया। हाथी ने उन पर हमला कर उन्हें बुरी तरह कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
राजनीतिक गलियारे में शोक
अनूप पांडे घाघरा युवा मोर्चा के पूर्व महामंत्री के रूप में सक्रिय रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही घाघरा भाजपा परिवार और राजनीतिक कार्यकर्ताओं में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय नेताओं ने इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी अपूरणीय क्षति बताया है।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के रेंजर और फॉरेस्टर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच चुके हैं। पुलिस भी मामले की छानबीन में जुटी है।इधर ग्रामीणों में वन गजराज के आतंक को लेकर भारी दहशत है। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को तत्काल उचित मुआवजा दिया जाए।
क्षेत्र में हाथियों की निगरानी बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
जंगली हाथियों को गांव और रिहायशी इलाकों से दूर खदेड़ने के पुख्ता इंतजाम हों।
वर्तमान में ग्रामीण और परिजन मुआवजे की मांग को लेकर अड़े हुए हैं, वहीं वन विभाग के अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दे रहे हैं।
