जमशेदपुर: झारखंड के औद्योगिक शहर जमशेदपुर में भारी वाहनों के रखरखाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ऋषभ ऑटोमोबाइल्स सेल्स & सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ने अपना पहला अत्याधुनिक सर्विस सेंटर शुरू किया है. इस सर्विस सेंटर के शुरू होने से क्षेत्र में चल रहे ट्रक और ट्रेलर के रखरखाव और सर्विसिंग की सुविधा अब और बेहतर तरीके से हो सकेगी.
मीडिया से बातचीत के दौरान कंपनी के डायरेक्टर गौतम दत्ता एवं कुशाग्र दत्ता ने बताया कि झारखंड और बिहार में बड़ी संख्या में भारी वाहन संचालित हो रहे हैं, लेकिन उनके लिए उच्च स्तरीय सर्विस और मेंटेनेंस सुविधाएं अभी भी सीमित हैं. ऐसे में इस नए सर्विस सेंटर के शुरू होने से ट्रक और ट्रेलर मालिकों को समय पर बेहतर टेक्निकल सर्विसेस मिल सकेंगी, जिससे वाहनों की कार्यक्षमता और सुरक्षा में भी सुधार होगा.
सर्विस सेंटर का उद्घाटन योर्क कंपनी के एमडी गुरमुख सिंह एवं सीएफओ बिकाश पहाड़ी के हाथों किया गया. इस अवसर पर योर्क के सुजीत सिंह एवं प्रतीक बेहरा सहित कई प्रमुख ग्राहक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम में गोल्ड लाइन ऑटोमोबाइल्स, शाइन लाइन ऑटोमोबाइल्स, रिलाइबल वाहन, एस यूनिवर्सल तथा असोसिएटेड इंजीनियर्स के प्रतिनिधियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही.
कंपनी प्रबंधन के अनुसार यह सर्विस सेंटर आधुनिक उपकरणों और प्रशिक्षित टेक्नीशियनस से लैस है, जिससे भारी वाहनों की मरम्मत, सर्विसिंग और मेंटेनेंस का कार्य तेज और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जा सकेगा. इस पहल से क्षेत्र के परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है.
