डिप्टी मेयर की दौड़ में वार्ड 22 के पार्षद मोहम्मद असलम मजबूत दावेदार, कांग्रेस के कई नेताओं से बढ़ी नज़दीकियां

Spread the love

रांची: नगर निगम में डिप्टी मेयर पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच वार्ड 22 के पार्षद मोहम्मद असलम का नाम मजबूत दावेदारों में प्रमुखता से सामने आ रहा है। नगर निगम के कुल 53 वार्ड पार्षदों में मोहम्मद असलम को सबसे मजबूत दावेदारों में माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार मोहम्मद असलम इन दिनों कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में हैं और लगातार राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि संगठन के कई नेताओं के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ी हैं, जिससे डिप्टी मेयर की दौड़ में उनकी स्थिति और मजबूत मानी जा रही है।
नगर निगम की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय मोहम्मद असलम अपने क्षेत्र में जनसंपर्क और कामकाज को लेकर भी चर्चित रहे हैं। वार्ड 22 में उनकी मजबूत पकड़ और पार्षदों के बीच बेहतर तालमेल को भी उनकी दावेदारी की बड़ी वजह माना जा रहा है।
फिलहाल नगर निगम की राजनीति में डिप्टी मेयर पद को लेकर जोड़-तोड़ और समीकरण बनाने का दौर जारी है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्षदों का समर्थन किसके पक्ष में जाता है, लेकिन मौजूदा राजनीतिक माहौल में मोहम्मद असलम का नाम सबसे मजबूत दावेदारों में शुमार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *