रांची: राजधानी रांची के Ratu थाना क्षेत्र में एक बार फिर जंगली हाथी की हलचल से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार पाली से बस्की की ओर एक जंगली हाथी का रुख देखा गया है। बताया जा रहा है कि यह वही हाथी है जो पिछले दिनों Thakurgaon और Pithoria इलाके की तरफ घूमने के बाद वापस इस दिशा में लौटा है।
जंगली हाथी की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और हाथी भगाओ दस्ता पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। टीम लगातार इलाके में नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।
वन विभाग की टीम ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील कर रही है। अधिकारियों ने लोगों से कहा है कि हाथी के नजदीक जाने या उसे छेड़ने की कोशिश बिल्कुल न करें। साथ ही खेतों या जंगल की ओर जाते समय विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।
ग्रामीणों से यह भी अपील की गई है कि अगर कहीं जंगली हाथी दिखाई दे तो तुरंत इसकी सूचना वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को दें, ताकि समय रहते जरूरी कदम उठाए जा सकें।
फिलहाल वन विभाग की टीम हाथी की मूवमेंट पर लगातार नजर रखे हुए है और आसपास के गांवों में लोगों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। 🐘
