15 मार्च को फांसी टोंगरी में आयोजित होगा 11वां विशाल झंडा गड़ी सह प्रार्थना सभा का भव्य आयोजन

Spread the love

रांची। 11वें विशाल झंडा गड़ी सह प्रार्थना सभा को लेकर पहाड़ी टोला अखाड़ा में सरना धर्मावलंबियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 15 मार्च 2026, रविवार को हर वर्ष की तरह इस बार भी 11वां विशाल झंडा गड़ी सह प्रार्थना सभा कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
अजय तिर्की ने बताया कि पिछले 11 वर्षों से फांसी टोंगरी (पहाड़ी मंदिर) स्थित गाँवा (नाग देवगात) स्थल पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी स्थल पर पूर्वज बुधुवा पहान द्वारा सबसे पहले पूजा की जाती थी। कार्यक्रम के दौरान सरना झंडा बदली की रस्म भी निभाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए फांसी टोंगरी में स्थापित सरना झंडा तथा पूर्वज बुधुवा पहान बाबा के नाम से हजारों श्रद्धालु एक साथ जलाभिषेक करेंगे।
अजय तिर्की ने सभी सरना धर्मावलंबियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी सांस्कृतिक और पारंपरिक वेशभूषा के साथ उपस्थित हों और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *