रांची जिला प्रशासन ने नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 की मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कीं

Spread the love

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगर पालिका) सह उपायुक्त रांची, मंजुनाथ भजन्त्री ने देर रात मतगणना स्थलों एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया

कल दिनांक 27 फरवरी 2026 को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना, पारदर्शिता और सुरक्षा पर जोर

मतगणना में भाग लेने वाले प्रत्याशियों के एजेंटों को मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए निर्वाची पदाधिकारी (रिटर्निंग अधिकारी) द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र लाना अनिवार्य

मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह वर्जित रहेगा

मतगणना से मतगणना के परिणाम तक पुरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश

मतगणना स्थल में भी पर्याप्त संख्या में पुलिस फ़ोर्स मजिस्ट्रेट के प्रतिनियुक्ति क़ि गई है। सभी तत्वों पर जिला प्रशासन क़ि पैनी निगाहें रखी गई है

झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के अंतर्गत मतगणना की प्रक्रिया कल दिनांक 27 फरवरी 2026 को सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगर पालिका) सह उपायुक्त रांची, श्री मंजुनाथ भजंत्री ने देर रात मतगणना स्थल एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और स्पष्ट निर्देश दिया कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी प्रक्रिया समयबद्ध, गंभीरता एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न की जाए।

जिला प्रशासन द्वारा मतगणना के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिसमें सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, मीडिया कक्ष, कंट्रोल रूम एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं। मतगणना हॉल की तैयारियां अंतिम रूप ले चुकी हैं।

मतगणना में भाग लेने वाले प्रत्याशियों के एजेंटों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश:

  • मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए निर्वाचि पदाधिकारी (रिटर्निंग अधिकारी) द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र अनिवार्य होगा।
  • प्रत्याशियों के एजेंटों को अलग से फोटो युक्त पहचान पत्र साथ रखना भी अनिवार्य है।
  • मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह वर्जित रहेगा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगर पालिका) सह उपायुक्त रांची, श्री मंजुनाथ भजन्त्री ने कहा कि मतगणना की प्रक्रिया निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कदम उठाए गए हैं। सभी एजेंटों, प्रत्याशियों एवं अन्य संबंधित पक्षों से अपील की गई है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके।

पुरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगर पालिका) सह उपायुक्त रांची, श्री मंजुनाथ भजन्त्री ने कहा क़ि मतगणना से मतगणना के परिणाम के बाद पुरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए ताकि असामाजिक तत्वों द्वारा कोई भी घटना को अंजाम नहीं दिया जा सकें। मतगणना स्थल में भी पर्याप्त संख्या में पुलिस फ़ोर्स मजिस्ट्रेट के प्रतिनियुक्ति क़ि गई है। सभी तत्वों पर जिला प्रशासन क़ि पैनी निगाहें रखी गई है। जिला प्रशासन 24×7 नजर बना कर रखी है।

जिला प्रशासन सभी नागरिकों से शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील करता है।

इस दौरान उप विकास आयुक्त राँची, श्री सौरभ कुमार भुवनिया, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राँची, श्री कुमार रजत, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था राँची, श्री राजेश्वर नाथ आलोक, PDITDA राँची, श्री संजय भगत, अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू, श्री किस्टो बेसरा, पंचायत राज पदाधिकारी राँची, श्री राजेश कुमार साहू एवं सम्बंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *