बेड़ो के जहना-जमुनी गांव में जंगली हाथी की दस्तक के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों के बीच बंटे पटाखे और टॉर्च

Spread the love

बेड़ो: बेड़ो प्रखंड के जहना जमनी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक जंगली हाथी अचानक गांव में घुस आया। हाथी ने खेतों की ओर रुख करते हुए खड़ी फसलों को रौंदना शुरू कर दिया, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के निवासी दिवेश्वर सिंह के पुत्र छोटू सिंह की गेहूं की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई। किसान की महीनों की मेहनत कुछ ही पलों में उजड़ गई, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति की लगातार मॉनीटरिंग शुरू कर दी गई। विभाग की ओर से जहना बाज और जमुनी गांव के ग्रामीणों को सतर्कता के तौर पर पटाखे वितरित किए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर शोर कर हाथी को आबादी क्षेत्र से दूर भगाया जा सके।
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगली हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं।
फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है और वन विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *