शहीदों के बच्चों को 100% फीस छूट: आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ का भारतीय सेना के साथ करार

Spread the love

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ लिमिटेड ने भारतीय सेना के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत सैनिकों और उनके परिवारों के बच्चों को देशभर के आकाश केंद्रों पर स्कॉलरशिप और विशेष शैक्षणिक सुविधाएँ मिलेंगी।
शहीद जवानों के बच्चों को 100 प्रतिशत फीस छूट, दिव्यांग व वीरता पुरस्कार विजेताओं के बच्चों को पूरी ट्यूशन फीस माफ़ और सेवारत व सेवानिवृत्त सैनिकों के बच्चों को विशेष रियायत दी जाएगी।
एईएसएल ने इस पहल को सैनिक परिवारों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बड़ा कदम बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *