77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत नया सराय स्थित पारुल रेस्टोरेंट में देशभक्ति और उत्साह से भरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह ठीक 10:30 बजे नया सराय के समाजसेवी आज़ाद अंसारी की पुत्री अनम आयत ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस खास मौके पर अनम आयत ने देश की बेटी होने पर गर्व महसूस किया और उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने संविधान, लोकतंत्र और देश की एकता-अखंडता पर अपने विचार रखे। समाजसेवियों ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने कर्तव्यों और अधिकारों की याद दिलाता है तथा नई पीढ़ी को देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर पारुल रेस्टोरेंट के ओनर अफाक मंजर ने कहा कि बच्चों को ऐसे राष्ट्रीय आयोजनों से जोड़ना बेहद जरूरी है, ताकि उनमें देशप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित हो। वहीं समाजसेवी आज़ाद अंसारी ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं और अनम आयत द्वारा झंडोत्तोलन करना हम सभी के लिए गर्व का क्षण है।
कार्यक्रम में समाजसेवी वसीम अकरम, तबारक अंसारी, अरसलान, सबील सहित आज़ाद ग्रुप के सभी सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की तरक्की, अमन-चैन और भाईचारे की कामना की।
कार्यक्रम का समापन मिठाइयों के वितरण और आपसी बधाइयों के साथ हुआ। पूरे आयोजन में देशभक्ति, एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश साफ तौर पर देखने को
