जागरूकता रथ मुख्य रूप से खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के तहत चल रहे धान अधिप्राप्ति अभियान के बारे में किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से रवाना किया गया है
किसानों को केंद्र सरकार के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) ₹2369 प्रति क्विंटल के अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा ₹81 प्रति क्विंटल का बोनस प्रदान किया जा रहा है, जिससे कुल दर ₹2450 प्रति क्विंटल हो जाती है
धान अधिप्राप्ति का कार्य आज दिनांक 15 दिसम्बर 2025 से प्रारम्भ हो गया। राँची जिलान्तर्गत कुल 43 अधिप्राप्ति केन्द्र स्थापित किए गए है
राज्य सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है:- उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी राँची,मंजुनाथ भजन्त्री
उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी राँची, मंजुनाथ भजन्त्री ने आज दिनांक 15 दिसंबर 2025 को समाहरणालय परिसर, रांची से खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं जागरूकता फैलाने हेतु विशेष जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह जागरूकता रथ मुख्य रूप से खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के तहत चल रहे धान अधिप्राप्ति अभियान के बारे में किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से रवाना किया गया है। अधिप्राप्ति प्रक्रिया आज से ही पूरे राज्य में प्रारंभ हो चुकी है। किसानों को केंद्र सरकार के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) ₹2369 प्रति क्विंटल के अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा ₹81 प्रति क्विंटल का बोनस प्रदान किया जा रहा है, जिससे कुल दर ₹2450 प्रति क्विंटल हो जाती है। भुगतान एकमुश्त एवं समयबद्ध तरीके से किया जाएगा।
जागरूकता रथ के माध्यम से न केवल धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया, पंजीकरण, अधिप्राप्ति केंद्रों की जानकारी तथा बोनस योजना के बारे में विस्तृत प्रचार-प्रसार किया जाएगा, बल्कि विभाग द्वारा संचालित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस), राशन कार्ड वितरण, खाद्य सुरक्षा योजना, उपभोक्ता अधिकार एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पहुंचाई जाएगी। यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों एवं गांवों में भ्रमण कर लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
इस अवसर पर उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। धान अधिप्राप्ति अभियान से किसानों को उचित मूल्य मिलेगा तथा बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही, जागरूकता रथ के माध्यम से विभाग की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाकर पारदर्शिता एवं लाभार्थी पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन एवं विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान करें तथा किसानों की किसी भी समस्या का त्वरित निराकरण करें।
कार्यक्रम में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी राँची, मोनी कुमारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी राँची, श्रीमती उर्वशी पांडेय उपस्थित रही।
धान सीधे सरकार को बेचें
रुपया 2450.00 प्रति क्विंटल धान का एकमुश्त एवं त्वरित भुगतान किया जाएगा।
धान अधिप्राप्ति का कार्य आज दिनांक 15 दिसम्बर 2025 से प्रारम्भ हो गया। राँची जिलान्तर्गत कुल 43 अधिप्राप्ति केन्द्र स्थापित किए गए है।
ई-उपार्जन मोबाईल एप्लिकेशन से किसान स्वयं पंजीकरण, स्लॉट बुकिंग और भुगतान स्थिति देख सकते हैं।
सभी केन्द्रों पर 4G ई-POS डिवाइस से बायोमैट्रिक सत्यापन कर सुरक्षित लेन-देन सुनिश्चित किया जाएगा।
किसी भी जानकारी या सहायता के लिए टोल-फ्री हेल्पलाईन 1967 या 18002125512 पर कॉल करें।
किसानों से आग्रह-अपना धान सीधे सरकारी अधिप्राप्ति केंद्रों पर बेचें और MSP का पूरा लाभउठाएँ।
टोल-फ्री हेल्पलाईन 1800 2125 512,1967
राँची जिलान्तर्गत खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के तहत् कुल 43 लैम्पस / पैक्स के माध्यम से धान अधिप्राप्ति किया जाना है।
राँची जिला के लिए कुल 3.50 लाख क्विंटल धान अधिप्राप्ति किये जाने का लक्ष्य निर्धारित है, जिसे अधिप्राप्ति केन्द्रवार कुल -43 केंद्र निर्धारित किया गया है।
जिला में कुल 7755 किसान निबंधित है। नये किसान https://uparjan.jharkhand.gov.in पर ऑनलाईन निबंधन करा सकते है।
राँची जिला में कुल 11 राईस मिल का चयन किया गया है, जिसे धान अधिप्राप्ति केन्द्रों से संबद्ध किया गया है।
सभी धान अधिप्राप्ति केन्द्रों पर जनसेवक/ सरकारी कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। साथ ही सभी राईस मिलों पर दण्डाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है।
=======================
★ अबुआ साथी-9430328080★
जन शिकायत हेतु रांची जिला प्रशासन का व्हाट्सएप नंबर
★ बाल विवाह मुक्त रांची, हम सब की जिम्मेदारी
