रांची : झारखंड मुस्लिम युवा मंच ने केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरेन रिजिजू को एक पत्र लिखकर उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्ति निबंधन की समय सीमा बढ़ाने की मांग की है। बहुत से लोगों को उम्मीद पोर्टल और वक्फ संपत्ति निबंधन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी नहीं है।
आवश्यक दस्तावेजों को इकट्ठा करना एक लंबी और कठिन प्रक्रिया है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में। कई लोगों को उम्मीद पोर्टल पर लॉगइन करने में परेशानी हो रही है, जिससे प्रक्रिया में देरी हो रही है। कई वक्फ संपत्तियों पर विवाद हैं, जिन्हें सुलझाने में समय लग रहा है।झारखंड राज्य सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड की कार्यशैली बहुत धीमी है, जिससे प्रक्रिया में देरी हो रही है। उन्होंने सरकार से अनुरोध करते हैं कि वक्फ संपत्ति निबंधन की समय सीमा को कम से कम 3 महीने बढ़ाने की कृपा करें। इससे लोगों को अपने दस्तावेजों को इकट्ठा करने और प्रक्रिया को पूरा करने में मदद मिलेगी।यह जानकारी मोहम्मद शाहिद अय्यूबी,केंद्रीय अध्यक्ष, झारखंड मुस्लिम युवा मंच ने दी.
