रांची में अपराध पर लगाम की नई पहल, SSP राकेश रंजन ने आम जनता से की सीधी जन वार्ता

Spread the love

रांची। राजधानी रांची में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों की समस्याओं को सीधे पुलिस तक पहुंचाने के उद्देश्य से एसएसपी राकेश रंजन ने नई पहल की है। एसएसपी ने आम जनता के साथ जन वार्ता आयोजित कर शहर के विभिन्न इलाकों से पहुंचे पंचायत कमिटी, सामाजिक संगठनों और अलग-अलग समितियों के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया।
बैठक के दौरान लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को पुलिस के सामने रखा। खास तौर पर अपराध पर अंकुश लगाने और नशे के कारोबार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई को लेकर लोगों से जानकारी और सुझाव लिए गए।
एसएसपी ने लोगों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण में पुलिस के साथ आम लोगों की सहभागिता भी बेहद महत्वपूर्ण है।
जन वार्ता के जरिए पुलिस का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर सामने आ रही समस्याओं की जानकारी जुटाना और उनके समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *