रांची। पावन पर्व रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की कलाई पर आज बहन के स्नेह और विश्वास का रक्षा सूत्र बंधा। दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत ग्राम सीतासाल से रांची पहुंचीं मति सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बहन मति सोरेन को आशीर्वाद दिया और उन्हें रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। भाई-बहन के स्नेह और विश्वास से जुड़ा यह पल भावनात्मक रहा।
गौरतलब है कि पिछले कई वर्षों से रक्षाबंधन के अवसर पर बहन मति सोरेन मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को रक्षा सूत्र बांधती आ रही हैं। इस वर्ष भी उन्होंने रांची पहुंचकर मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधने की परंपरा को निभाया।
