रातू में चाय का ठेला लगाने वाले माता-पिता की मेहनत और संघर्ष को बेटे अंकित आशीष मिश्रा ने सफलता में बदल दिया। UPSC CAPF 2025 परीक्षा में दूसरे प्रयास में ऑल इंडिया 236वीं रैंक हासिल कर वे असिस्टेंट कमांडेंट बने।
अंकित की सफलता पर सामाजिक कार्यकर्ता ओम शंकर गुप्ता उनके घर पहुंचे और उन्हें बधाई दी। उन्होंने माता-पिता के संघर्ष और त्याग की सराहना करते हुए कहा कि आज उनकी मेहनत सच में रंग लाई है।
