10 वीं मोहर्रम: रांची मस्जिद जाफरिया से निकाला गया आशूरा का जुलूस

Spread the love

कर्बला सच्चाई जीत का प्रतीक है: मौलाना तहजीबुल हसन

रांची: 10वीं मुहर्रम के मौके पर पूरी दुनिया में इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया जाता है। इमाम हुसैन अपने 72 साथियों के साथ कर्बला के मैदानों में तीन दिन के भूखे प्यासे शहीद कर दिए गए। उसी शहादत की याद में पूरी दुनिया के मुसलमान और मानवतावादी इमाम हुसैन को याद करते हैं। उक्त बातें झारखंड वक्फ बोर्ड के सदस्य और रांची मस्जिद जाफरिया के इमाम व खतीब हजरत मौलाना हाजी सैयद तहजीबुल हसन रिजवी ने कहीं। वे रविवार को मस्जिद जाफरिया में 10वीं मुहर्रम की मजलिस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर आज कर्बला नहीं होता तो लोगों में सच्चाई के रास्ते पर शहादत का जज्बा नहीं पाया जाता। कर्बला लोगों में सच्चाई और ईमानदारी पैदा करने का नाम है। कर्बला में इंसानियत को जगाया और यह संदेश दिया गया कि सच्चाई के लिए शहादत लेना कायरता नहीं बल्कि बहादुरी है। कर्बला के मैदान के एक तरफ मुआविया के बेटे यजीद था, तो दूसरी तरफ अली के बेटे इमाम हुसैन थे। अली के बेटे हुसैन ने सच्चाई और इंसानियत की रक्षा के लिए तीन दिनों तक भूखे-प्यासे रहकर अपनी जान कुर्बान कर दी और मुआविया के बेटे यजीद को यह बता दिया कि सच्चाई और इंसाफ पर जान देने वालों की कभी हार नहीं होती। आज यह जुलूस हुसैन की जीत का प्रतीक है। अंजुमन जाफरिया की ओर से मस्जिद जाफरिया से निकाला गया यह जुलूस विक्रांत चौक, चूना मंदिर, चर्च रोड, टैक्सी स्टैंड, डेली मार्केट थाना, उर्दू लाइब्रेरी, अंजुमन प्लाजा, डॉ फतहउल्लाह रोड होते हुए कर्बला पहुंचा। जुलूस में सभी धर्मों और संप्रदायों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस मौके पर नोहा खानी कासिम अली, अबुजर अली, गुलाम हुसैन, गुलाम, अमीर गोपाल पुरी, असगर इमाम रिजवी ने पढ़ी। इस मौके पर शहर के गणमान्य लोग जुलूस में शामिल हुए। सागर कुमार, जय सिंह यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के महासचिव अकील-उर-रहमान उनकी पूरी टीम, मो इस्लाम, इमाम बख्श अखाड़ा खलीफा मो महजूद, धौताल अखाड़ा खलीफा पप्पू गद्दी, लीलू अली अखाड़ा खलीफा सज्जाद, भाजपा नेता तारिक, सुहेल सईद, सैयद निहाल अहमद, हाजी माशूक समेत अन्य संगठन पदाधिकारियों ने प्रमुख भूमिका निभाई। यह जुलूस गंगा जमनी तहजीब का केंद्र रहा। जुलूस में विशेष रूप से डॉ शमीम हैदर, सैयद जावेद हैदर, सैयद अशरफ हुसैन रिजवी, जावेद, बाकिर, इकबाल हुसैन फातमी, शारुख रिजवी, आदिल रशीद, एस एम खुर्शीद, आसिफ, जसीम रिजवी, अली इमाम, नसर इमाम, सरफराज अहमद सड्डू,, हाजी हलीमुद्दीन, नेहाल अहमद, अंजुमन अध्यक्ष मुख्तार अहमद, डॉ तारिक हुसैन, अबरार अहमद, एसपी, डीएसपी, रांची शहर के थाना प्रभारी और अन्य पुलिस के जवान शामिल थे। अंजुमन जाफरिया ने जुलूस में चल रहे लोगों का शुक्रिया अदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *