106.4 एफएम का ग्रैंड क्रिसमस कार्निवल, मॉल ऑफ़ रांची मे बिगेस्ट केक कटिंग और जश्न का माहौल

Spread the love

रांची : 106.4 एफएम द्वारा इस क्रिसमस पर राजधानी रांची के लोगों के लिए क्रिसमस कार्निवल सेलिब्रेशन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 22 दिसंबर से हुई जिसमे 22 से 25 दिसंबर तक कैंटर वैन राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों, सोसायटी और पार्कों में घूमी , जहाँ 106.4 एफएम के सैंटा क्लॉज़ द्वारा बच्चों के बीच चॉकलेट और गिफ्ट्स बांटकर क्रिसमस की खुशियाँ साझा किया। इस पूरे कार्यक्रम को आर.जे. राजेश्वरी और आर.जे. सावन ने होस्ट किया, इसका मुख्य आकर्षण 25 दिसंबर को मॉल ऑफ रांची में आयोजित बिगेस्ट सेरेमोनियल केक कटिंग कार्यक्रम रहा। इस मौक़े पर कई मज़ेदार गेम्स, सरप्राइज एक्टिविटीज़ और शानदार क्रिसमस कैरोल परफॉर्मेंस भी हुई, जिसमे बड़ी संख्या में लोगो ने भाग लिया। महिलाओं के लिए मेहंदी कंपटीशन एवं बच्चों ने बढ़ चढ़कर अपना कार्यक्रम का हिस्सा लिया इन सारे कार्यक्रम में विनरों को सर्वदा ज्वेलर्स की ओर से खास कूपन दिया गया है ।इस मौक़े पर अनूप हेतमसरिया (निर्देशक, प्रतीक ऑटोमोबाइल), अनूप शुक्ला (जीएम, प्रतीक ऑटोमोबाइल) सहित 106.4 एफएम की पूरी टीम और अन्य लोग उपस्थित रहे। इस भव्य क्रिसमस कार्निवल को सफल बनाने में सहयोगी पार्टनर्स के रूप में प्रतीक ऑटोमोबाइल (प्रेसेंटिंग स्पांसर), बैंक ऑफ बड़ौदा (पावर्ड बाय), कैच मसाला (स्पाइस पार्टनर), मेधा दूध (डेयरी पार्टनर), मॉल ऑफ रांची (वेन्यू पार्टनर), द केक शॉप बेकरी (बेकरी पार्टनर), श्री बालाजी मीडिया सॉल्यूशन (प्रिंट पार्टनर), नेचुरल सैलून (मेकअप पार्टनर), यूथेलेनियम मीडिया सॉल्यूशन (इवेंट पार्टनर) तथा स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, क्युरेस्टा हेल्थ, मरियम गार्डन, उज्जीवन स्माल फाइनेंस बैंक, फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ नर्सिंग कॉलेज, विकास हॉस्पिटल, मेडिफर्स्ट हॉस्पिटल, केतकी सुज़ुकी, सर्वदा ज्वेलर्स, ए.एच इंफर्टिलिटी रिसर्च सेंटर (IVF), श्री गजानन ज्वेलर्स मुख्य सहयोगी के रूप में जुड़े हैं।106.4 एफएम ने एक बार फिर रांचीवासियों के लिए मनोरंजन, संगीत और सामाजिक जुड़ाव का अनोखा मंच बनकर क्रिसमस को यादगार बनाया। और पूरे रांची शहर को असल मायनो में खुशियों और जश्न से भर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *